पालिका के विवाद में भाजपा नेताओं व सरकार को निशाना बनाना निंदनीय: कमल जिंदल
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा नेताओं एवं सभासदों ने खोला मोर्चा
सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे के खिलाफ सफाई कर्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए एससी-एसटी के तहत मुकदमे के बाद अब भाजपा नेताओं एवं सभासदों ने भी अध्यक्ष हरीश दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। शुक्रवार को मंडी सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे व पालिका कर्मियों के विवाद के वजह से सितारगंज नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं। विगत दिनों सफाई नायक राजपाल प्रकरण अत्यंत नींदनीय है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री पर्यावरण मित्रों के सम्मान की बात करते हैं, और दूसरी तरफ एक पर्यावरण मित्र को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब से इस बोर्ड का गठन हुआ है तब से पालिका में विवाद चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका में कोई भी विवाद होता है तो सरकार व बड़े नेताओं को निशाना बनाया जाता है जो की निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में नगर का विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप है। पालिका क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए क्षेत्रीय विधायक को अपनी विधायक निधि से आखिर करोड़ों रुपए क्यों देने पड़े हैं। मंडी समिति के चेयरमैन अमरजीत कटवाल ने कहां की पालिका में विवाद पैसे एवं भ्रष्टाचार के मामले में ही विवाद होता है। अध्यक्ष सिर्फ विकास के स्थान पर राजनीतिक कर रहा है यही नतीजा है कि आज सभी सभासद उनके खिलाफ खड़े हुए है। उन्होंने हरीश दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता व सभासद दीपक गुप्ता ने कहा कि हरीश दुबे को सितारगंज की जनता और सितारगंज के विकास से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ प्रतिशोध की राजनीति करते हैं। सभासद राधेश्याम सागर ने कहा कि वार्डों में विकास की बजाय विवाद हो रहे हैं। सफाई नायक राजपाल के साथ जो भी हुआ वह गलत है। भाजपा नेता वह सभासद पति पंकज गहतोड़ी ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव ,क्षेत्र के विकास के लिए लड़ा था लेकिन विकास की जगह सिर्फ विवाद हो रहे हैं। सभासद रवि रस्तोगी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई नायक राजपाल के खिलाफ जो भी हुआ वह निंदनीय है। आखिर एक कर्मचारी अध्यक्ष पर मुकदमा करने का इतना बड़ा निर्णय कैसे ले सकता है। पिछले कुछ समय से पर्यावरण मित्र राजपाल को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद पंकज रावत, नितिन चौहान, राधेश्याम सागर, सचिन गंगवार, जहूर अंसारी, अकरम बैग आदि मौजूद थे।
______________
मुझे कानून पर पूर्णता भरोसा है,- हरीश दूबे
नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि, उन्होंने तो किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी नेता का इस प्रकरण में, नाम लिया ही नहीं है। मामला कानूनी है, कानून अपना काम कर रहा है, और मुझे कानून पर पूर्णता भरोसा है।