Saturday, September 26, 2026

Latest Posts

लुटेरों के हौसले हुए बुलंद,पुलिस का काम खुलासे का जल्द

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जिससे पुलिस के भी होश उड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक के बाद एक चेन स्नेचिंग की वारदातों के बाद आज बदमाशों ने देहरादून के शिमला बायपास रोड पर एसबीआई से पैसे निकाल कर बाहर आए एक बुजर्ग से ₹300000 से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजर्ग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर बाहर आया था इसी दौरान बदमाशों ने युवक का बैग छीन लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिमला बाय पास रोड पर पैसों से भरा बैग लूट कर बदमाश हुआ फरार। शिमला बाय पास के एसबीआई से पैसे निकालकर ला रहा था बुजर्ग।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.