Saturday, October 3, 2026

Latest Posts

Big breaking–कोठियाल ने थामा भाजपा का दामन सीएम धामी ने दिलाई सपथ

 

देहरादून।उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया हैं अजय कर्नल कोठियाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गये हैं आपको बता दें कि अजय कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी |

 

जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाई जिसके बाद अजय कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया |

 

लेकिन आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ अजय कर्नल कोठियाल ने भाजपा का दामन थामा हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई |

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.