Wednesday, March 18, 2026

Latest Posts

बार एसोसिएशन ने की निष्पक्ष जांच की मांग

चेयरमैन हरीश दुबे के समर्थन मे खुलकर आए अधिवक्ता

सितारगंज। बार एसोसिएशन सितारगंज के अधिवक्ताओं ने, प्रभारी निरीक्षक को पत्र प्रेषित कर चेयरमैन हरीश दुबे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच करने के उपरांत ही, अग्रिम कार्यवाही किए जाने की मांग की।
बार एसोसिएशन सितारगंज के अधिवक्ताओं द्वारा प्रभारी निरीक्षक को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि, नगर पालिका चेयरमैन एडवोकेट हरीश दुबे के विरुद्ध एक झूठी तहरीर थाने में दी गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले पर्यावरण मित्र की कहासुनी एक अन्य पर्यावरण मित्र के साथ हुई थी। जबकि घटना के दौरान पालिका चेयरमैन हरीश दुबे मौके पर मौजूद ही नहीं थे। बावजूद भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जो की पूर्ण रूप से झूठा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ दिए गए झूठे मामले की गहनता से जांच करने के बाद ही, अग्रिम कार्यवाही करना न्यायोचित होगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर एडवोकेट हरीश दुबे के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज किया जाता है तो, सभी अधिवक्ता इसके खिलाफ कानूनी तरीके से विरोध करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयानंद सिंह, प्रकाश चंद्र पांडे, हरिश्चंद्र, अमित कुमार रस्तोगी, प्रकाश चंद्र ढाली, रमेश कांत प्रभाकर, उर्मिला, गुरमीत सिंह, राहुल कुमार, रवि कुमार सागर, सुरजीत सिंह, रवि सक्सेना, एसके सिंह, रमेश कांत प्रभाकर, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!