Monday, September 28, 2026

Latest Posts

19 जनवरी को होगा “भारत के रंग एकल के संग” का भव्य आयोजन।

सितारगंज- एकल अभियान सम्भाग उत्तराखंड अंचल खटीमा के अन्तर्गत, संच सितारगंज मे आगामी 19 जनवरी 2025 को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में, एकल सुर-ताल टीम द्वारा आयोजित होने वाले “भारत के रंग एकल के संग”के निमित्त एक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम का संयोजक सुनील गर्ग, सह संयोजक राजेश शैली व विनय मित्तल को और सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश मित्तल व संतोष मिश्रा को मनोनीत किया गया। सम्भाग अभियान प्रमुख एवं संगठन मंत्री अरविन्द कन्नौजिया ने कहा कि सुरताल कार्यक्रम में भारत के सभी प्रांतों की प्रमुख संस्कृति का अवलोकन, मंच के माध्यम से कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा और दो घंटे के इस कार्यक्रम से युवा पीढ़ी को देश की महान संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर नगर संघचालक हुकम चन्द, सम्भाग सचिव लाल सिंह दायमा,एकल सुर-ताल के केन्द्रीय प्रमुख राजकुमार गुप्ता, आई बी डी संरक्षक महेश मित्तल,सम्भाग अभियान प्रमुख एवं संगठन मंत्री अरविन्द कन्नौजिया, प्रभाग आरोग्य प्रशिक्षक ममता,भारत विकास परिषद् अध्यक्ष अजीत सिंह जोशन,नगर प्रचारक राहुल संतोष मिश्रा, अनिल गर्ग,सुनील गर्ग, सतीश उपाध्याय,राजेश शैली,विनय मित्तल आदि मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.