Monday, September 28, 2026

Latest Posts

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोपी को लिया हिरासत।

सितारगंज-गुरुनानक नगरी गोठा में, गुरुद्वारा सिंह सभा में घुसकर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी करने वाले आरोपी के खिलाफ, गुरुद्वारे के सेवादार ने मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
गुरुनानक नगरी गोठा में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादार मुख्तियार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि, गुरुद्वारे में पालकी साहिब पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे, जो कि करीब 10 वर्ष पुराने धार्मिक अनुष्ठान के तहत स्थापित किए गए थे। गुरुद्वारे में 5:00 बजे से 7:00 तक प्रकाश किया गया, जिसके बाद सेवादार मुख्तियार सिंह घर चले गए। करीब 12:30 बजे कृष्ण सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नकहा गुरुद्वारे में आया, जिसे गांव के दो तीन लोगों एवं उन्होंने स्वयं घुसते हुए देखा। जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने गए तो किशन सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आग लगा दी गई। धुआं उठता हुआ देख वे सभी भाग कर कमरे में गए, जहां पर किशन सिंह मौजूद था। जिसे सभी लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। तत्काल उन लोगों ने इसकी सूचना नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के साथ पुलिस को दी। घटना के बाद से ही सिख समाज एवं ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादार के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.