Saturday, November 7, 2026

Latest Posts

एसडीएम ने किया पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

सितारगंज उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने मैनाझुंडी स्थित पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय बंद पाया, साथ ही वहां तैनात चिकित्सक भी नदारत मिले।
उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने मैनाझुंडी स्थित पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय की स्थिति दयनीय थी, वही चिकित्सक भी नजारद मिले। चिकित्सालय परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई। इस बाबत उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला कि चिकित्सालय में चिकित्सक पहुंचते ही नहीं है। जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र कुमार से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर सविता छुट्टी अवधि पर है, जिनके स्थान पर एक अन्य चिकित्सक की तैनाती की गई है, जो की सप्ताह में दो दिन अपना सेवाएं देते हैं। उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि पशु चिकित्सालय की स्थिति देखते हुए प्रतीत होता है कि चिकित्सालय, लंबे समय से बंद है। इस बाबत उप जिलाधिकारी ने कहा की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने एवं सुधार लाने के लिए, विभागीय उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.