Sunday, March 22, 2026

Latest Posts

सभी छात्र छात्राओं को मिलेगा महाविद्यालय सितारगंज में प्रवेश

राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में पिछले कुछ दिनों पूर्व ही सभी सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुके थे सीटों की समाप्ति के कारण बहुत सारे छात्र-छात्राओं का प्रवेश काफी दिनों तक प्रभावित रहा तपस्या छात्र नेताओं विज्ञापन प्रेषित किया जिसके फल स्वरुप कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जी के द्वारा हमारे महाविद्यालय में त्वरित कार्रवायी कर सीटे बढा दी गई जिसके बाद 19 अगस्त को केवल एक ही दिन प्रवेश हुए यह प्रवेश देर शाम तक चले किंतु इसके पश्चात भी बहुत से छात्र-छात्राएं भी तक प्रवेश से वंचित रह गए हैं इस कारण सोमवार को छात्र नेता तथा छात्र के पदाधिकारियों द्वारा महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन करने के बाद प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें हमारी मांग यह है कि अभी वंचित छात्र छात्राओं के लिए पुन: एक अवसर प्रदान किया जाए तथा ज्ञापन देते समय वर्तमान विश्वविद्यालय राजीव यादव ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश हर छात्र छात्रा का अधिकार है और इस अधिकार से उन्हें कोई वंचित नहीं रख सकता इसके पश्चात सभी छात्र प्रतिनिधि तथा छात्र पदाधिकारी ने प्राचार्य महोदय को मांग पत्र प्रेषित किया उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल जल्द ही कार्रवाई करके हमारे पक्ष में कोई निर्णय अवश्य देंगे इस मौके पर वर्तमान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राजीव यादव विक्रांत तिवारी आशीष साहनी विवेक शर्मा योगिता छेत्री तुषार अमन दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!