Tuesday, September 29, 2026

Latest Posts

सितारगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिसौना में आयोजित “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कर, पंचप्रण प्रतिज्ञा ली गई।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सविता रानी ने वीरों के बंदन में स्वतंत्रता सेनानियों को शाल ओड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पंचप्राण प्रतिज्ञा भी ली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा रैली निकालते हुए एन एस एस के स्वयंसेवी छात्रों ने घर-घर तिरंगा वितरण किये। इस दौरान एनएसएस छात्राओं द्वारा चार्ट तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार्ट प्रतियोगिता में रानी प्रथम,सुहानी राणा द्वितीय एवं अंजली राणा तृतीय स्थान प्राप्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में सुधांशु कुमार प्रथम, प्रियांशु कुमार द्वितीय एवं आफरीन तृतीय स्थान प्राप्त किए। निर्णायक डॉ एमसी आर्य एवं डॉक्टर कमल उपाध्याय रहे।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.