Tuesday, September 29, 2026

Latest Posts

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोटिया पड़ाव पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार भोटियापदाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक बीते 14 अगस्त की शाम पुलिस और एसओजी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। तभी उन्हें मुखबिर से सटीक सूचना मिली कमी नहर कवरिंग रोड सौभाग्यवती बैंक्वेट हॉल के पास सड़क किनारे शराब की खेप उतारी जा रही था। सटीक सूचना पर पुलिस और एसआ जी की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो पुलिस ने

बैंकट हाल के सामने रोड के फुटपाथ पर एक वाहन से शराब की पेटियां उतार कर वहाँ बने घर में ले जाई जा रही थीं। इस पर पुलिस ने वहीं खड़े युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केशवपुरम ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सचिन कुमार पुत्र राम प्रसाद बताया। पकड़े गए युवक ने बताया कि 15 अगस्त को ड्राई डे पर खपाने के लिए उसने यह शराब अलग-अलग शराब ठेकों से खरीदी थीं। ताकि ड्राई डे पर अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। वह शराब की खेप को तीसरी मंजिल पर ले जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने को तैयारी कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.