Wednesday, September 30, 2026

Latest Posts

रिपोर्टर राजीव कुमार

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा सरदार पटेल पार्क में छायादार एवं फलदार पौधा रोपण कर सभी को हरेला पर्व की बधाई दी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। उत्तराखंड में हरेला पर्व से सावन शुरू होता है, इस पर्व को शिव पार्वती के विवाह के रूप में भी मनाया जाता है, हरेला पर्व से 9 दिन पहले टोकरी में पांच या सात प्रकार के अनाज बोए जाते हैं और हरेला के दिन इसे काटा जाता है। मान्यता है कि हरेला जितना बड़ा होगा, किसान को कृषि में अधिक लाभ मिलेगा। महा सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी द्वारा हर बूथ पर 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथ पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, हरेला पर्व कार्यक्रम संयोजक नितिन बाल्मीकि, गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, पुरन भट्ट, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, धर्मराज जायसवाल, राजेश कोली, देवेंद्र शर्मा, धनीराम, अतीक अहमद, डॉक्टर के एन कपूर, सीएस जोशी, मनोज गुप्ता, रमन कोली, राजकुमार कोहली, सचिन वाल्मीकि, विनय शुक्ला, नंदराम प्रजापति, चूड़ामणि सागर, राकेश गुप्ता उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.