Monday, March 23, 2026

Latest Posts

लापता व्यापारी का शव सड़क किनारे के गड्ढे में पड़ा मिला

काशीपुर। लापता व्यापारी का शव सड़क किनारे के गड्ढे में पड़ा मिला। उसके मुंह-नाक से खून निकल रहा था और गर्दन पर कटे का निशान है। इसी आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।वहीं मृत व्यापारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रतापपुर निवासी 34 वर्षीय प्रदीप कुमार थापा पुत्र स्व.भगत सिंह थापा गांव में ही ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। वह 3 जुलाई की दोपहर से लापता था। उसे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जाते देखा गया था। प्रदीप के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसका शव प्रतापपुर चौकी से 20 मीटर दूर सड़क किनारे एक गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित था। परिजनों के अनुसार प्रदीप के पास मौजूद 30 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। वह जिस व्यक्ति के साथ देखा गया था, उस पर उसका हजारों रुपये बकाया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!