Friday, October 10, 2025

Latest Posts

काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में काशीपुर डिपो की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अजय कुमार को अध्यक्ष और रामचंद्र सिंह को शाखा मंत्री नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। रोडवेज डिपो स्थित कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में देहरादून, टनकपुर और नैनीताल मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष व मंत्रीगण मौजूद रहे। इस दौरान काशीपुर डिपो की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय कुमार को अध्यक्ष, रामचंद्र सिंह को शाखा मंत्री, सतीश कुमार व मौहम्मद उमर को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार और उमेश काम्बोज को संयुक्त मंत्री, सतवीर सिंह को संगठन मंत्री, जितेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को लेखा परीक्षक, अख्तर हुसैन को प्रचार मंत्री, अंशुल को कार्यालय सचिव तथा लक्ष्मण चंद्र, दीक्षा, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक का संचालन रवि नंदन ने किया।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!