Monday, September 28, 2026

Latest Posts

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपायों ने किया फल वितरण व हवन- यज्ञ

सितारगंज। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर, मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन- यज्ञ कर, उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को फल वितरण किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर, मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मोनी बाबा मंदिर में हवन- यज्ञ कर, मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर, स्कूली बच्चों को फल वितरण किये। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, खूब सिंह विकल, कुलदीप गंगवार, राजू नगदली, अमित रस्तोगी, ललित सक्सेना, अरविंद चौरसिया, सौरभ सक्सेना, आनंद बल्लभ भट्ट, नवीन भट्ट ,हर्षित पांडे, सोनू सक्सेना, चंदन श्रीवास्तव, जमुना साहू, सोनू शर्मा, अरविंद गौड़, हरजिंदर सिंह, तुषार शर्मा, सुमन राय, दीपाली उपाध्याय, प्रेमवती, गीता गढ़कोटी, रेखा ठाकुर समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
____________
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल समेत, युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.