Tuesday, September 29, 2026

Latest Posts

मंडी परिसर में आयोजित हुई प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम

ई- नाम परियोजना प्रशिक्षण में दी विभिन्न जानकारियां

सितारगंज। प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के कृषकों एवं व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अधिकारियों ने कृषकों एवं व्यापारियो को ई – नाम परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
मंडी समिति परिसर में आयोजित प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई – नाम पोर्टल के तहत (प्लेटफार्म ऑफ प्लेटफार्म) पर उपलब्ध सेवाओं के संबंध में व्यापारियों एवं किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों एवं व्यापारियों को जानकारी दी गई कि, ई – नाम पोर्टल के माध्यम से देशभर की मंडियों को, इंटरनेट के माध्यम से परस्पर जोड़ दिया गया है। वर्तमान में किसान व व्यापारी, देशभर की मंडियों में भी, अपने उत्पाद का क्रय- विक्रय कर सकते हैं। जिसका भुगतान उन्हें सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रहा है। इस परियोजना के द्वारा किसानों को बिना किसी कटौतियों के, अधिकतम मूल्य उनके बैंक खातों में प्राप्त हो जाता है। इस मौके पर मंडी समिति के सचिव विनोद चंद्र पलड़िया ने कृषकों व व्यापारियों को परियोजना से लाभान्वित होने एवं इस परियोजना के बाबत अन्य कृषकों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.