Tuesday, September 29, 2026

Latest Posts

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

सीएम पुष्कर धामी के काशीपुर आगमन को लेकर केजीसीसीआई ने की पत्रकार वार्ता

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को काशीपुर आ रहे हैं। वे यहां कुमायूं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के नये भवन का शुभारंभ करेंगे। बाजपुर रोड पर फायर स्टेशन के समीप एक होटल में आज दोपहर प्रेस वार्ता आयोजित कर केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री को काशीपुर आगमन को लेकर उद्योगपतियों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को मुख्यमंत्री का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग हमें मिलता रहेगा। श्री बंसल ने कहा कि पहले की अपेक्षा आज उद्योग अपने स्तर पर प्रयासरत हैं कि किस तरह यहां बेरोजगारी को कम किया जा सके। राजस्व को बढ़ाया जाए। इस क्रम में हर उद्योग अपने-अपने तरीके से योजनाएं बना रहा है। आने वाले समय में यह सबके सामने होगा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में उद्योग कितनी तेजी से प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के काशीपुर आगमन पर उनके स्वागत संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.