Sunday, March 22, 2026

Latest Posts

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सितारगंज। व्यापारियों ने नगर में स्थित महाराणा प्रताप चौक पर मानक के विपरीत सौंदरीकरण के नाम पर चौराहे बनाए जाने का विरोध करते प्रदर्शन किया। इस आशय व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि महाराणा प्रताप चौक पर सौंदरीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग अथवा किसी भी तकनीकी संस्था की अनुमति प्राप्त नहीं की गई है। वर्तमान निर्माण के अनुसार चौराहे का निर्माण होता है तो दुर्घटनाओं व भारी जनहानि की प्रबल संभावना है। व्यापारियों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित निर्माण एजेंसी को शिकायत किए जाने के बावजूद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि जनहित को दृष्टिगत न रख किन्ही लोगों के निजी हितों के लिए उक्त चौराहे को उसके केंद्र बिंदु से न बनाकर मानकों के विपरीत बनाया जा रहा है, ताकि कुछ लोगों को व्यवसायिक लाभ प्राप्त हो सके। व्यापारियों का कहना है कि उक्त चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को चौराहे के मध्य में स्थापित नहीं किया गया था। जिस कारण इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी। कुछ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी हैं। बावजूद भी पुनः मानकों को ताक पर रखकर निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि उनकी शिकायत को गंभीरता पूर्व लेते हुए जनहित में चौराहा निर्माण पर तत्काल स्थगन आदेश करते हुए निर्माण मानक के अनुरूप केंद्र बिंदु के आधार पर किया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, गिरिजा गुप्ता, राजेश ,सुखविंदर सिंह, विनोद सिंह राणा, जसविंदर सिंह, रमेश ,बलजीत सिंह,ज्ञानी राना, पलवीर सिंह,पप्पू, नवतेज सिंह, आदि लोग मौजूद थे

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!