Sunday, March 22, 2026

Latest Posts

सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कृषि मंडी स्थित सभागार में ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए चरणजीत सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, जोध सिंह को महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश सिंह राणा उर्फ शक्ति भाई और किसान नेता तनवीर आलम को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में हरविंदर सिंह, अनमोल सिंह, परमजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखदीप सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। भाकियू के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी किसान हितों के लिए संघर्ष करते रहें।

उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए उनके लिए हमेशा यूनियन तैयार है। किसी भी किसान के साथ सरकार या प्रशासन उत्पीड़न करेगा तो किसान यूनियन उसके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जस्सा सिंह, खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!