Tuesday, September 29, 2026

Latest Posts

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

पूर्व विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चैकों का किया वितरण।

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के क्षेत्र से बाहर होने के कारण मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेकों का वितरण पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने लाभान्वितों को किया । उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 01 लाख 10 हजार रुपये राशि के चेक प्राप्त हुए थे जिनमें से तीन अग्निपीड़ित परिवारों कमश: जिवेन्द्र सिंह को 40 हजार, सुभाष को 40 हजार, एवं हरपाल सिंह को 20 हजार रुपये के चेक दिए गए हैं। इन लोगे की रहायशी झोपड़ियों में आग लगने से घरेलू सामान जल चुका था। इसके अलावा सुशील सक्सेना को बेटी की शादी के प्रति 10 हजार रुपये का चेक दिया गया। श्री चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उनको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का प्रयास सदैव जारी रहेगा।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.