Friday, October 2, 2026

Latest Posts

पुलिस ने अतिक्रमण व रोड किनारे खड़ी ठेलियों के विरुद्ध अभियान चलाया

 

 

काशीपुर। पुलिस ने अतिक्रमण व रोड किनारे खड़ी ठेलियों के विरुद्ध एक बार फिर अभियान चलाया है।

उच्चतम न्यायालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा फिर से बड़ा अभियान चलाते शहर के मुख्य मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण हटाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले फड़ फेरी वालों के विरुद्ध अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई और अतिक्रमणकारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत की गई उक्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। अभियान में कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी व उनकी टीम शामिल रही।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.