Tuesday, October 27, 2026

Latest Posts

पीसीएस टॉपर के पिता को उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति ने किया सम्मानित।
सितारगंज- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  पीसीएस मुख्य परीक्षा में फर्स्ट रैंक लाने वाले, सितारगंज निवासी आशीष जोशी के पिता खजान चंद जोशी को उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति ने सम्मानित किया।
 उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में, पर्वतीय रामलीला सभागार में उनका भव्य स्वागत किया गया। कमेटी के सभी सदस्यो ने पीसीएस टॉपर आशीष जोशी के उज्जवल भविष्य  की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।  उत्तराँचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि  खजान चंद जोशी उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक है, उन्होंने कहा कि खजान चंद जोशी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।उन्होंने कहा कि आशीष जोशी का भी समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने कहा बच्चों को आशीष जोशी से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में उत्तरांचल सांस्कृतिक  विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, अम्बा दत्त मौनी, राजेंद्र बिष्ट, पार्वती कपिल, प्रकाश भट्ट, दीपचंद भट्ट, दीपू जोशी, हेमंत बोरा, ललित मैनाली, नवीन भट्ट, नंदा बल्लभ जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन गडकोटी, बद्री दत्त नगदली, सतीश उपाध्याय, आनंद बल्लभ भट्ट, प्रकाश बोरा, इंद्र मेहरा, लक्ष्मी दत्त सकलानी, सीबी भट्ट, हेमंत बोरा राजू पंतोला, डी० के० पंतोला, जगदीश गुरुरानी, चंद्रशेखर भट्ट, मदन परिहार, प्रेम सिंह गौनिया, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.