Wednesday, September 30, 2026

Latest Posts

रिपोर्टर राजीव

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक वाहन के खाई में गिर गया। वाहन में  दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की अधिक जानकारी जुटा रही है।

 

 

विस्तार

 

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिनका रेस्क्य ूकिया जा रहा है।

 

शनिवार को डाक वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था और 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और इस मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सड़क पर लाया गया।

 

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ट्राली लाया गया है जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर मृत दो लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.