Sunday, March 22, 2026

Latest Posts

अमन सांवरिया के भजन पर झूमने को विवश हुए लोग

शक्तिफार्म। नगर पंचायत के रामलीला मैदान में, जय भोले कावड़ संघ द्वारा आयोजित जागरण में, प्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया के भजन पर लोग झूमने पर विवश हुए।

जय भोले कावड़ संघ द्वारा नगर के रामलीला मैदान में, भव्य एवं दिव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में कुनाल म्यूजिकल ग्रुप बाजपुर के प्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। अमन सांवरिया के गीतों पर मौजूद लोग भक्ति में लीन हो गए एवं झूमने पर विवश हुए। जागरण में रुद्रपुर के हिमांशु राणा, हल्द्वानी के विवेक शर्मा ने भी भक्ति गीतों से, लोगों को सराबोर किया। जागरण से पूर्ण विधिवत हवन-पूजन की गई। जिसमें नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, अभिषेक सिंह, रमन जायसवाल, कारन ढाली, नवीन जोशी, जगदीश सिंह, गुड्डू सिंह, पन्ना, किशन गोयल, मनीष अग्रवाल, हरेंद्र, सुमित मंडल, करण अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

 

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

error: Content is protected !!